STORYMIRROR

Vivek Sharma

Others

3  

Vivek Sharma

Others

गर्मी की छुट्टियां

गर्मी की छुट्टियां

1 min
311

वो दोस्तों संग मस्तियां, वो अपनों की चिट्ठियां

बहुत याद आती है वो गर्मी की छुट्टियां।।


दादा-दादी को छोड़कर, नाना-नानी के यहां जाना

भाई-बहनों के साथ ताश, सार के मजे उड़ाना।।


वो पल में दोस्ती, पल में होती कट्टीयाँ।

बहुत याद आती है वो गर्मी की छुट्टियां।।


किसी पेड़ की छाया में, पूरे पूरे दिन बिताना।

ओर शाम मैं फिर से कही दूर तक घूमने जाना।।


भूख लगने पर सबका एक साथ थाली बजाना।

खाना खाकर आइस्क्रीम के लिए मामा को पटाना।।


दिल थे सबके बड़े पर छोटी थी बस्तियाँ।।

बहुत याद आती है वो गर्मी की छुट्टियां।।


       


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन