Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Girish Billore

Others

1.9  

Girish Billore

Others

नागफनी जिनके आँगन में

नागफनी जिनके आँगन में

1 min
8.5K


नागफनी जिनके आँगन में, उनके घर तक जाए कौन?


घर जिनके जाले मकड़ी के, रेशम उनसे लाए कौन?

          

हर उत्तर से प्रश्न प्रसूते, प्रश्न-प्रश्न डूबे हैं उत्तर


प्रश्न चिन्ह जीवन जो हो तो ऐसा चिन्ह मिटाए कौन?    

       

चिन्तन के घट कुंठा रस मय, गीत जलाने लगे रहल ही,


पथ पे बिखरे बेर के कांटे, बोलो बाहर जाए कौन? 

                      

मन ही मेरे मन का साथी, शीतल रश्मि समर्पण करता


मेरे अंतस दीप उजागर, सूरज के गुन गाए कौन?


जिज्ञासा दब गई भूख में पोथी पूज न पाया बचपन


चीख रहे हैं आज आंकड़े बूढ़ी आँख पढ़ाए?


Rate this content
Log in