STORYMIRROR

Girish Billore

Others

4  

Girish Billore

Others

कच्ची कैरी वाला गांव

कच्ची कैरी वाला गांव

1 min
425


भूले नहीं भूलता कोई 

कच्ची कैरी वाला गांव।

एसी कूलर पंखे से शीतल

मिट्टी के घर वाला गांव।। 


टप टप गिरतीं पकी निंबोली

पके बेल की मोहक खुशबू।

दरभजिया में कच्ची कैरी-

सुबह शाम एक जैसी खुशबू।।

गर्म दुपहरी अमराई में....

किस्सागोई वाला गांव ।। 


यहां पड़ोसी अनजाने से

वहां सभी हैं पहचाने से।

गांव के नाते पक्के नाते

यहां के नाते मुस्काने के ।।

याद बहुत आता है मुझको

सबको गुथने वाला गांव ।। 


चिलम तंबाकू चौपतिये अरु

चौपड़ ताश की बाज़ी सजती 

खबरें सुनते ट्रांज़िस्टर पर-

कहीं रामधुन, ढोलक बजती।।

रात नौ तक सब सो जाते-

जल्दी उठने वाला गांव ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन