STORYMIRROR

Harika Addala

Children Stories Children

4  

Harika Addala

Children Stories Children

सुंदरी और राक्षस

सुंदरी और राक्षस

2 mins
2

एक नगर में एक धनी व्यापारी अपनी तीन बेटियों के साथ रहता था! सबसे बड़ी बेटी का नाम ब्लिंस था! मझली का ब्लॉसम और सबसे छोटी बेटी का नाम ब्यूटी था! पत्नी की मृत्यु के बाद से बेटियों की देखभाल की सारी ज़िम्मेदारी उसने ख़ुद ही संभाली थी! समय के साथ उसकी तीनों बेटियों बड़ी हुई!

तीनों में ब्यूटी की सुंदरता सबसे ज्यादा निखरी! ब्यूटी की सुंदरता के कारण दोनों बड़ी बहनें उससे जलने लगी! वे दोनों गुस्सैल, लालची और स्वार्थी स्वभाव की थी! लेकिन ब्यूटी का स्वभाव नम्र और दयालु था! अपनी बहनों के विपरीत वह उनसे प्रेम करती थी! एक बार भयंकर समुद्री तूफ़ान में व्यापारी के सामान से लदे जहाज फंस गए! कई जहाज समुद्र में डूब गए! कई लापता हो गए! व्यापारी की बहुत बड़ी राशि इन जहाजों और सामानों पर लगी हुई थी! इस नुकसान से उसका पूरा व्यवसाय बर्बाद हो गया!

नुकसान की भरपाई करते-करते उसका सब कुछ बिक गया! घर छोड़कर उसके पास कुछ न बचा! ऐसे में वह अपनी बेटियों के साथ गरीबी का जीवन व्यतीत करने विवश था! धन-धान्य के भरपूर जीवन जीने की आदी दोनों बड़ी बेटियों को अभाव का ये जीवन रास नहीं आ रहा था!

वे दिन-भर अपने पिता को कोसती रहती थीं! घर के काम से उन्हें कोई लेना-देना नहीं था! अपना अधिकांश समय वे आराम करने में बिताती थीं! इस कारण घर का सारा काम ब्यूटी के हिस्से आता! गरीबी के जीवन की आदि ब्यूटी भी नहीं थी! इसलिए उन हालातों में भी वह अपने पिता की खुशी का ख्याल रखने की कोशिश किया करती थी! वह घर का सारा काम खुशी-खुशी करती और हर समय ख़ुश रहती थी! कई महीने बीत गए!

एक दिन व्यापारी को कहीं से ख़बर मिली कि उसके लापता जहाजों में से एक जहाज बंदरगाह पहुँच गया है! इस ख़बर को सुनकर व्यापारी ख़ुश हूँ गया और बंदरगाह जाने की तैयारी करने लगा! बंदरगाह रवाना होने के पहले व्यपारी ने अपनी बेटियों से पुछा कि वापसी में वह उनके लिए क्या लेकर आये?


Rate this content
Log in