STORYMIRROR

Sunoti Haldar

Others

2  

Sunoti Haldar

Others

दद्दू की चोट पर हुई किसकी पिटाई

दद्दू की चोट पर हुई किसकी पिटाई

2 mins
177

दद्दू और मोहित दोनों भाई थे। दोनों एक ही विद्यालय में पढ़ते थे , मोहित दद्दू से 2 साल बड़ा था। दोनों एक साथ स्कूल जाते , लौटते समय भी दोनों साथ ही आते थे।

एक दिन की बात है दद्दू अपने दोस्तों के साथ साथ , तेज कदमों से घर की ओर लौट रहा था। अचानक उसका पैर एक पत्थर पर पड़ा , कंधे पर किताब – कॉपी का बोझ लदा था , वह संभल नहीं पाया और गिर गया।

दद्दू को चोट लग गई , उसका घुटना छिल गया………….

जिससे दद्दू जोर जोर से रोने लगा।

पीछे मोहित आ रहा था दौड़ कर झट से अपने भाई को उठा लिया।

मोहित समझदार था दद्दू को काफी समझाया किंतु वह चुप नहीं हो रहा था।

मोहित ने झटपट एक उपाय सोचा और सड़क पर 4-5 लात जोर से मारी और दद्दू को कहा लो इसने तुम्हें चोट लगाया था मैंने इसे चोट लगा दिया।

दद्दू अब सोच में पड़ गया, उसने भी 8 -10 लात मारी।

उसके और दोस्त थे, वह भी सड़क पर उछलने लगे जिससे सड़क को और चोट लगे।

बस क्या था, अब यह मनोरंजन का साधन बन गया। कुछ देर बाद सभी वहां से जा चुके थे।

घर पहुंच कर मोहित ने दद्दू के चोट को दिखाया और डिटॉल तथा साफ पानी से घाव को साफ किया गया।

संदेश – समय पर लिया गया निर्णय सर्वदा ठीक होता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन