STORYMIRROR

आदमी जो बच गया

आदमी जो बच गया

1 min
14.7K


 आखिर बच्चा ही था वह

(हालाँकि इतना बच्चा भी नहीं था)

जिसने जानना चाहा बिना किसी संदर्भ के

कि कहाँ है लाहौर?

 

’पाकिस्तान में?’- एक आसान-सा उत्तर था मेरा।

’और दिल्ली?’

मैंने कहा-भारत में।

 

सोच लिया, चलो जान छूटी। बच्चा चुप हो गया था।

 

लेकिन अचानक ही फिर बोल पड़ा वह

मैं हिल गया अचानक हुए बम विस्फोट की तरह।

‘भारत और पाकिस्तान कहाँ हैं?’

 

’ज़मीन पर! और कहाँ?’ थोड़ा झुँझलाकर कह गया।

’तो ज़मीन वाली बात इतने गुस्से से क्यों बता रहे हैं आप?

उसकी आँखों में मासूमियत थी और वह चला गया।

 

बहुत देर तक

एक आदमी

मुझमें बचने की कोशिश करता रहा।

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन