“वो सपना हकीकत होता दिखा मुझे”
“वो सपना हकीकत होता दिखा मुझे”
1 min
181
उसकी आंखो में प्यार भरा सागर दिखा मुझे!!
उसके चहरे पर वो मासूमियत का पर्दा दिखा मुझे!!
सारे कायनात से हटकर है वो, कुदरत का करिशमा उसमें दिखा मुझे!!
भगवान ने मन्नत को पूरा किया मेरी, इस तरह का चमत्कार दिखा मुझे!!
आई जब वो मेरे हाथ में, बिना शब्दो की रह गई मैं, यह एहसास मुझमें दिखा मुझे!!
जब लोग कहते है बेटी नसीब वालो को मिलती है,
तब तब मेरा सिर ऊंचा उठता हुआ दिखा मुझे!!
खुश रहे वो सदा, सारी जन्नत उसके कदमों में हो,
यह नज़ारा हकीकत में चाहूँ मैं, जो हर रोज एक सपना दिखा मुझे!!!
