वो शहर अब खाली हो रहा है।
वो शहर अब खाली हो रहा है।
1 min
332
वो शहर अब खाली हो रहा है
सन्नाटो का शोर भारी हो रहा है
दिखाई नहीं देता कोई आस पास
इतना क्या सब ज़रूरी हो रहा है
वो शहर अब खाली हो रहा है
बस वो किस्से हैं आज
हिस्से रातों की गहराई और
अल्फाज़ों की बुनाई
अब कहें किस से यादों का
असर इस कदर हो रहा है
वो शहर अब खाली हो रहा है
वो रंग अब फीके पड़ रहे है
वो पलों के पन्ने अब उड़ रहे हैं
और नई यादों का सफ़र अब
खत्म हो रहा है
वो शहर अब खाली हो रहा है।
