STORYMIRROR

Sudershan Khanna

Children Stories

4  

Sudershan Khanna

Children Stories

वो क्या पापा ?

वो क्या पापा ?

1 min
39

फुदक रही थी

पेड़ों पे चिड़िया

उसे देख ये बोली बिटिया

वो क्या पापा, वो क्या पापा


सुन बेटी वो पंछी है

नाम है उसका चिड़िया रानी

नन्हे-नन्हे पंख हैं उसके

ऊंची उड़ान है वो भरती


अच्छा पापा मैं समझ गई

पर वो क्या पापा

इक चीज़ नई

जल्दी से बतलाओ न 


सुन बेटी इक मोर है वो

नीले और हरे रंगों में

कितना सुन्दर लगता वो

कितना मनभावन है वो


देखो पापा देखो पापा

तेजी से वो घूम रहा

पंख फैलाए नाच रहा

मस्ती में वो झूम रहा


राष्ट्रीय पक्षी है ये हमारा

नृत्य करते लगता प्यारा

बीच बीच है यह कुहकता 

कुहकना ही है इसकी भाषा


सब मालूम है आपको पापा

वो क्या पापा, वो क्या पापा

वो देखो, देखो वो पापा

वो क्या पापा, वो क्या पापा


बेटी चलो कल फिर आयेंगे

कुछ चीजें नई दिखायेंगे

फिर तुम कहना प्यारी बिटिया

वो क्या पापा, वो क्या पापा।


Rate this content
Log in