STORYMIRROR

Tanvi Gupta

Others

2  

Tanvi Gupta

Others

वीर जवान

वीर जवान

1 min
481

याद करो वो लड़ाईयां जो देश के वीर जवानों ने हैं लड़ी

हमारी रक्षा के लिए वह बहादूर सेना सरहद पर है आज भी खड़ी।


कभी सोचा है उनके परिवारों के बारे में

कैसे दिन काटते होगें उनके परिवार बिना उनके सहारे के?


याद करो वो कुर्बानियां जो देश के वीर जवानों ने हैं लड़ी

याद करो वो खुन की नदियाँ जो थी बही।


यहाँ तो हम अपनों की मदद ही नहीं हैं करते

पर सरहद पर वो वीर जवान हम सब के लिए भी हैं लड़ते।


हम तो छुट्टियों में कहीं कहीं घुमने हैं जाते

पर सरहद पर वो वीर जवान एक दिन का आराम भी नहीं हैं कर पाते।


बचाते हैं वो वीर जवान भारत को नुकसान पहुंचाने वालों से

होती है भारत देश की पहचान उन्ही वीर जवानों से।


सलाम है मेरा उन वीर जवानों को

महफ़ूज जिन्होने रखा है सरहद की दीवारों को।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन