STORYMIRROR

Hrithik Rai

Others

3  

Hrithik Rai

Others

टिंग टोंग

टिंग टोंग

1 min
286

दूध वाला, सब्जी वाला, कूड़े वाला

इनका भी कुछ नाम होता होगा ना


जो शायद ना तुम जानते हो और ना मैं

और जाने भी क्यूँ

वो काम करते हैं, हम भी अपना करते हैं

फिर बीच की बातें क्यूँ


पर मैं अपने दूध वाले के सामने

इन सालों में बड़ा हुआ हूं


इनके आँखों के आगे

इनके भी बाल पके हैं


"बाबु" कूड़ा लाओ से

"सर" कूड़ा दे दीजिए तक

वही चेहरा रोज देखा है मैने


इन लोगों के संग क्या रिश्ता है?

क्या कहूँ


इनका मेरा कोई खास सम्बंध नहीं

पर ये बाकी रिश्तों जैसे नहीं


ये रोज़ साथ देने घंटी बजाते हैं मेरे घर की


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन