STORYMIRROR

अनिल कुमार निश्छल

Children Stories

3  

अनिल कुमार निश्छल

Children Stories

तोताराम

तोताराम

1 min
297

एक तोता पाला हमनें

 नाम रखा है मिट्ठूराम।

मिर्च हरी है भाए उसको

हर दिन खाता खूब तमाम।


जब पापा ऑफिस से आते

कहता कर लो अब आराम।

मम्मी जी से बातें करता

रोज सुबह हो या शाम।


दीदी को दे आवाज बुलाता

दीदी-दीदी अब आओ न।

जब मैं रूठूँ मुझे रिझाता

करता करतब खुलेआम।


दादा, दादी बैठे हो जब

शीश नवाँ करता प्रणाम।

लोटपोट हो जाते हैं सब

करने लगता जब व्यायाम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन