स्वच्छ भारत-आज की आवश्यकता
स्वच्छ भारत-आज की आवश्यकता
1 min
394
बचपन से ही पढ़ते आये, स्वच्छता है जरूरी
इसके गुण सुन-सुन कर, कक्षाएँ होती रहीं पूरी
फिर भी देखो हमको, यह बात समझ न आई
आस-पास सफाई रखने में ही है भलाई।
घर के बाहर कूड़ा फेंकें, समझें अपनी शान
गंदगी से बीमारी फैले, न आया ये ज्ञान
कूड़े को कूड़ेदान में डालना, लगता सबको भारी
आलस करें खुद, कहें काम है यह सरकारी।
तो लो फिर सरकार ने, उठाया है ये बीड़ा
खुद मोदीजी ने झाड़ू लेकर साफ किया है कूड़ा
बड़े नामी लोगों ने भी फिर झाड़ू है लगाई
और हम सब नादानों को यह बात है समझाई।
स्वछता जहां है वहीं बस्ते हैं भगवान
साफ़-सफाई रखने से ही मिलता है मान
संकल्प करो साफ़ रखोगे यह देश हमारा
तभी तो बनेगा हमारा भारत सबसे प्यारा।
