STORYMIRROR

Sanjay Pande

Others

3  

Sanjay Pande

Others

सूरत का सच

सूरत का सच

1 min
214

सूरत की घटना से

दिल तो दहल उठा

सामने आया सबके

नकाब उनका झूठा।।


गिरते बच्चों के फोटो

खींचने में लीन थे हाथ

बच्चों को बचाने को

क्यों नही दिया साथ।।


मरते बच्चों की फोटो

बोलो किसको थी दिखानी

मरते को मदत करने की

भी बात बोलो अभी सिखानी?।।


रामसेतु बाँधने में छोटी

गिलहरी भी नही थी पीछे

वहाँ सब देख रहे थे के

बच्चे कैसे गिर रहे है नीचे।।


सब लोग जमा होकर

बच्चों को सकते थे झेल

मगर सब तो बिजी थे

खेलने में फारवर्ड का खेल।।


लानत है ऐसे लोगो पर जो

मदद करने को कतराते है

मरते हुये आदमी को भी

अपनी कैमरे से निहारते है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन