सरहद पे बैठे वो जवान
सरहद पे बैठे वो जवान
1 min
225
चला गया निभाने अपने भारत का वचन,
छोड़ गया पीछे अपने माँ का चमन,
शिद्दत है उस माँ को अपने ममता में,
विश्वास है उस माँ को अपने बेटे में,
दे आशीर्वाद छोड़ दिया भारत माँ की सेवा में,
ले प्रतिज्ञा उस राष्ट्र धर्म की,
कूद गया जलती ज्वाला में,
चला गया लेने बदला अपने भारत के सम्मान का,
छोड़ गया पीछे प्यार अपने रिश्तों का
दे गया कुर्बानी अपने भारत की सेवा में,
नमन है उस भारत के लाल को,
जो लूटा गया जान हमारी रक्षा में।।
