STORYMIRROR

VichitrA SehrawaT

Children Stories Inspirational

4  

VichitrA SehrawaT

Children Stories Inspirational

"समय"

"समय"

1 min
208

मैं तो केवल एक तथ्य हूं

सदियों से बदनाम हुआ हूं

किसी एक के नही सभी के 

हाथों से मै छला गया हूं।


भलाबुराबीता और गुजरा 

दगाबाज धोखा देता हूं

कभी किसी का नहीं हुआ 

हरदम ये सुनता रहता हूं।


बिना किसी उपनाम के मेरी 

अपनी कोई पहचान नहीं है

रोया और हंसा इकले ही 

तुमको ये भी ज्ञात नहीं है।


सदियों इतिहासो में दबकर

तेरे हाथो पलटा जाता हूं

भला बुरा सुनता रहता हूं 

पर फ़िर से वापस आता हूं।


मै तो सिर्फ 'समय ' हूं तेरा 

कभी नहीं बीता करता हूं 

मेरी तो पहचान तुम्हीं हो 

मैं तुमसे कब जीता करता हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन