STORYMIRROR

Abhishek Dwivedi

Others

4  

Abhishek Dwivedi

Others

श्री राधे

श्री राधे

1 min
220


कान्हा की बंशी का हरदम ,सुना बोल है श्री राधे

जग में जीवन तो सबका है,अनमोल तेरा श्री राधे


कान्हा की प्रियतमा राधा,यही जग में सारे शोर

कितने रूप धरे कान्हा है,पर राधेश्याम हैं और


मुरली की धुन में जो रहता,भला तोल है श्री राधे

कान्हा की बंशी का हरदम ,सुना बोल है श्री राधे


ऐसा कौन हैं राधे जग में,माधव जिसे रिझाते हैं

श्याम तो बैं रूठने वाले,कान्हा किसे मनाते हैं


माधव का प्रेंम अलौकिक है,प्रेम का मोल श्री राधे

कान्हा की बंशी का हरदम ,सुना बोल है श्री राधे


माधव संग साथ हो जिसका,ये जीवन फिर क्या चाहे

धन्य धन्य वो क्षण है राधे ,माधव संग में बिताये


राधिका श्याम राधे कृष्णा ,खगोल पूरा श्री राधे

कान्हा की बंशी का हरदम ,सुना बोल है श्री राधे।

         


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन