श्री गणेश स्तुति
श्री गणेश स्तुति
तुमाए बिना सगरे ,
अधूरे पड़े काम
आ जाओ देवा जग में,
तबईं हुऐ काम।।
तुमाए बिना शादी,
ना शुरू घर के काम।
सबई से बंद हो गए,
ना देवा रहे आम।।
तुमाय बिना...
तुमाए बिना बच्चों के,
होंय नहीं नाम।
गुड्डा- पप्पू-बबली,
पुकारते तमाम।।
तुमाए बिना...
तुमाए बिना पूजा,
ना होय यज्ञ काम।
सभी जना बैठे,
न बैठे हैं आराम।।
तुमाए बिना...
तुमाए बिना बुद्धि,
हुई सबकी वाम।
सभी जना करते हैं,
उल्टे-सीधे काम।।
तुमाए बिना...
