STORYMIRROR

दिनेश कुमार कीर

Children Stories Inspirational Children

4  

दिनेश कुमार कीर

Children Stories Inspirational Children

शक्ति की आराधना के दिन हैं

शक्ति की आराधना के दिन हैं

1 min
309

शक्ति की आराधना के दिन हैं 

शक्ति के आव्हान के दिन हैं 

शक्ति को समाहित करने के दिन हैं

तैयार हैं आप ?


व्रत करते हों या न करते हों पर

भोजन हल्का और सुपाच्य रखियेगा 

मंत्रोच्चार करते हों या न करते हों

पर कुछ देर ध्यान में अवश्य बैठिएगा 


नौ दिनों में चलने वाला गरबा और

अन्य लोक नृत्य शरीर को ब्रह्मांड से मिल रही ऊर्जा के लिए

बेहतर रिसीविंग मोड पर रखने में सहायक होते हैं

भक्ति भाव से परिपूर्ण नृत्य करें या ना करें

पर सुबह-शाम एक अच्छी वॉक पर जरूर जाइएगा।


तली भुनी चीजें खाने शोर-शराबे की उत्तेजना से भरने के दिन नहीं है यह

अपने मन को शरीर को परम ऊर्जा के लिए तैयार रखने के दिन है

परम उर्जा आपको उपहार स्वरूप मिलने को तत्पर है

आप लेने के लिए उपलब्ध रहिएगा !


मां के के नौ दिन आप सभी को मुबारक हो....

मां के आगमन में पलक फावड़े बिछाकर तैयार रहिएगा !

नवरात्रि की ढेर सारी शुभ कामनाएँ।


Rate this content
Log in