STORYMIRROR

Blank Paper

Others

4  

Blank Paper

Others

सब जानते हैं

सब जानते हैं

1 min
293

वो कहते हैं कि तुम्हें अपना मानते हैं,

पर हमारे दर्द वो कब जानते हैं।

मैंने आंसुओं को खबर तो किया नहीं था,

पर आंसुएं है कि सब जानते हैं।

सोचता हूँ कि नहीं करूंगा अपने दर्द बयां,

पर ये दोस्त हैं कि मेरे हर नब्ज़ जानते है।

मैं रोकता रहा खुद को रोने से,

पर आंसू मेरे कहाँ मानते हैं।

इश्क में इससे बड़ा ईनाम क्या होगा,

कि अब दर्द भी मेरे घर का पता जानते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन