रोमांटिक रहस्य
रोमांटिक रहस्य
1 min
11
सबका अपना अपना इक रोमांटिक रहस्य होता है
कोई इसे छुपाता है तो कोई दिल में रखता है।
स्त्री पुरुष की दुनिया है ये इन्हीं से सृजन होता है,
आँखों से आँखें मिलती हैं दिल में प्यार पनपता है।
फिर दोनों में बातें होती अगर समय अनुकूल हुआ,
बातों में ही बात बढ़े औ गहरा परिचय होता है।
घरवालों को पता चले तो कभी कभी आये भूचाल,
इसीलिए तो आशिक़ दिल की बातें दिल में रखता है।
ज्यादातर घरवाले झुक जाते हैं बच्चों के लिए,
जो नहीं झुकते उनके घर में झगड़ा रोज रोज होता है।
आकर्षण और प्रेम प्रकृति का सबसे बड़ा उपहार है,
इनके बीच कभी ना आना रब भी हमसे कहता है।
