STORYMIRROR

Sureka Suryavanshi

Others

4  

Sureka Suryavanshi

Others

रंग मेरा गुलाबी गुलाबी

रंग मेरा गुलाबी गुलाबी

1 min
400

मैं तेरे रंग में रंग गई श्याम

मैं तेरे रंग में गुलाबी गुलाबी,


मैं कभी लाल, हरे, नीले पीले, गेरुआ रंग में रंग गई 

तो कभी मैं गुलाबी गुलाबी


मैं सुनहरी सुबह बन के सूरज से किरणें धरती पर लाई,

तो कभी लहरों से किलकारियां लाई


मैं तेरे रंग में रंग गई श्याम

मैं तेरे रंग में गुलाबी गुलाबी,


मैं तेरे रंग में कभी फूलों से रंग चुरा लाई,

तो कभी आसमानी बनकर घटा छा गई


मैं तेरे रंग में रंग गई श्याम

मैं तेरे रंग में गुलाबी गुलाबी,


धरती की हरी हरियाली बनके लहराई,

तो कभी मिट्टी की खुशबू बनकर समाई


मैं तेरे रंग में रंग गई श्याम

मैं तेरे रंग में गुलाबी गुलाबी,


मैं एक शाम सिंदूरी बन गई, तेरे प्यार में रंग गई

मैं तेरे रंग में रंग गई मैं हो गई बावरी


मैं श्याम तेरे रंग में रंग गयी

मैं तेरे रंग में गुलाबी गुलाबी,


मुझ पर तेरा छाया खुमार

मैं तेरे प्यार में हुई गुलाबी गुलाबी


ना खेल किसी और से तू होली

लिपट ले तेरे अंग से मेरी चोली


ना खेल तू आंख मिचौली

ना कोई रंग ना कोई पिचकारी,


मेरा दिल हुआ है गुलाबी गुलाबी


संग मिलकर भर देंगे इस जहान में

प्यार का रंग गुलाबी गुलाबी


ना लाल पीला हरा नीला ना सुनहरा,

बस एक प्यार का रंग गहरा,

रंग मेरा गुलाबी गुलाबी


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन