रंग बिरंगी धरती
रंग बिरंगी धरती
1 min
728
सुंदर-सुंदर प्यारी-प्यारी, रंग बिरंगी धरती।
पहन चुनरिया रंगो वाली, दुल्हन जैसी लगती ।।
नीला-नीला आसमान है, बादल काले-काले।
लाल, गुलाबी, नीले, पीले, फूल बड़े मतवाले ।।
हरियाली की फ़ैली चादर, सब के मन को हरती।
सुंदर सुंदर प्यारी प्यारी, रंग बिरंगी धरती ।।
काला कौवा, काली कोयल, भालू भी है काला।
कूकड़ू-कू करता है मुर्गा, लाल कलंगी वाला ।।
सुबह-सुबह को भूरी चिड़िया, चीं-चीं चीं-चीं करती।
सुंदर-सुंदर प्यारी-प्यारी, रंग बिरंगी धरती ।।
सुंदर-सुंदर प्यारी-प्यारी, रंग बिरंगी धरती।
पहन चुनरिया रंगो वाली, दुल्हन जैसी लगती।
