पुराना घर
पुराना घर
सुनो! मै ये पुराने घर की कहानी सुनाता हूं।
इस घर के फर्श पर घिसते हुए कदमों से चलता हूं।
इस घर में आपने क्या देखा है?
इस घर ने आपको क्या देखा है?
अगर पूछा जाए तो, बच्चों के हस्त चिन्ह या पद चिन्ह जो
इस घर की दीवारें और फर्श पर कुछ न कुछ बयां करते हैं।
अपने मां बाप जो आजकल दीवारों में रहते हैं।
अगर देखा जाए तो, बच्चों के खेलते हुए पांव के निशान।
या बच्चों ने गिराए हुए सामान के निशान।
कितने हंसी, और कितने आँसूओ ने घर के दरो दीवारों को चिह्नित किया है।
या कितने आए गए पदचिन्हों ने इस घर को पुनीत किया है।
बच्चों की कुछ पुरानी किताबें अलमारी से टक टक करते रहते हैं।
कुछ यहां वहां पड़े खिलौने अबतक बक बक करते रहते हैं।
अलमारी खोलो, देखो और देखो।
एक कहानी आपको मिल जाएगी।
कुछ चाभियाँ जो बिना गुच्छे की मिल जायेगी।
एक सिलाई की मशीन और कुछ कुछ बिखरे हुए धागों के रील दिख जायेंगे।
बच्चों के कपड़े कुछ निकर और पैंट मिल जायेंगे।
दीवारों पर जमी हुई
ध्वनि स्वर कहानी कहते रहते है।
गर्मी में पुराने हवा के झोंके इर्दगिर्द घूमते रहते है।
ठंडी में वो गरम रजाई चादरे सर्द सर्द करते रहते है।
बारिश से बचने के लिए एक छत्री तार तार हो गई है।
और रेनकोट किल पर टंगी हुई है।
दूर कोई चारपाई बिस्तर पर कहानी सुन रही है।
यहां इस रसोई घर में बर्तनों की आवाजे अब भी पुराने स्वर में गूंजती रहती है।
पुराने पीले कागज पर कुछ नुक्से, कुछ हाथ की लकीरें तिलमिला रही है।
कपाट के कोई खाने में कुछ तस्वीरें झिलमिला रही है।
जीवित रहने वाली,
इन दीवारों ने प्रत्येक दिन देखा है।
बीता हुआ हर त्योहार देखा है।
दीवाली में घर के द्वार पे छपी हुई स्वस्तिक के चिन्ह को किसीको छापते हुए देखा है।
द्वार पे गूंजती हुई ठा ठा पटाखों की आवाज अब भी सुनाई देती है।
या आंगन में ज्योती को ज्योत से जलते हुए दिखाई देती है।
तारों से खेलता हुआ आंगन अब भी आकाश को देखता है।
रातों में चमकते प्रकाश को देखता है।
और अब मै बैठा हूँ , खाली, विहीन।
इधर उधर बिखरे पड़े है निशान अंतहीन।
कमरों से लगे कमरें।
कुछ धूल भरे गमले।
कुछ उड़ती हुई तितलियां ।
सिगरेट के टुकड़े और माचिस की खाली तीलियां।
घर के दीवारों की रेत के हर बूंदों में कैमरे लगे हुए है।
जो मेमरी कार्ड से भरे हुए है।
उनमें छिपी हुई है अगणित तस्वीरें।
यादें और यादों की तस्वीरें।
क्या मेरा भूत इस छाया में छिपता हैं?
कुछ परछाइयां इस घर के इर्द गिर्द दिखती है, क्या रहस्य दिखता है?
ओह, कि क्या केवल मै ख़ुद से बात कर सकता हूं।
वे किस्से जो आप को बता सकता हूं।
अपने घर में शांत चरण में चलते रहता हूं।
बस सुनो, कहानी सुनो मै तुमको मिलता हूं।
जो एक पुराने घर के बारे में स्पष्ट रूप से आप को बता सकता हूं।
“मैं वर्षों से इस घर में रहता हूँ,
क्या तुम आ रहे हो मै तुम्हारा स्वागत करता हूं,
यह खाली घर आपका घर हो सकता है,
एक नई कहानी शुरू हो सकती है! ”