STORYMIRROR

Geeta Choubey

Others

3  

Geeta Choubey

Others

फिर से आया वसंत

फिर से आया वसंत

1 min
265

फिर आया वसंत मधुमास लेकर।

कलियों संग भ्रमर-परिहास लेकर। 

ढले यौवन की स्मृतियाँ संजोते, 

वृद्ध तरुओं में उच्छ्वास लेकर। 


फिर से नयी कलियाँ मुस्काएँगी

खुशबू हवा में फिर महकाएँगी।

भ्रमर के जाल में फँसकर ठगी-सी, 

फिर पहले जैसी छली जाएँगी। 


यह सिलसिला यूँ चलता जाएगा 

सब फिर से पुराना हो जाएगा। 

सेतु बनेगी फूटी नयी कोंपल, 

वसंत फिर सब कुछ दोहराएगा। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन