STORYMIRROR

manju rani

Others

4  

manju rani

Others

नमो नमो

नमो नमो

1 min
341

नमो नमो हे शिव महेश 

हर लो हम सबका दुख कलेश 

कर दिया समर्पित खुद को आज

 तन मन धन और सारा राज 

अब बचा नहीं है कुछ भी शेष 

हर लो हम सबका दुख कलेश 

नमो नमो हे शिव महेश 


सिर पर सुशोभित चन्द्रमा 

आंखों में बंद है आंधियां 

गंगा संभाले तेरे केश 

हर लो हम सबका दुख कलेश 

नमो नमो हे शिव महेश 


ये जग चले रहमत तेरी 

दोनों जहां की दौलत तेरी 

योगी सा फिर भी तेरा वेश 

हर लो हम सबका दुख कलेश 

नमो नमो हे शिव महेश।


Rate this content
Log in