नाम इस अस्त्र का है कलम
नाम इस अस्त्र का है कलम
1 min
544
नाम इस अस्त्र का है कलम
जो लगा दे कटी घाव पे मलम
बडे बडों को भी हरा दे
कठिन को भी बना दे नरम
नाम इस अस्त्र का है कलम
पैनी है इसकी नोक की धार
चलती है यह जैसे चले तलवार
करती है वह तेज प्रहार
इसके वार से दुश्मन जाते सहम
नाम इस अस्त्र का है कलम
तृण को भी यह तरु बना दे
साहसी को भी यह भीरु बना दे
अंधकार रूपी अज्ञान में यह है ज्योति रूपी ज्ञान
दुनिया में यह है सबसे महान
यही है दुनिया में श्रेष्ठतम
यह है मणियों के बीच नीलम
नाम इस अस्त्र का है कलम
