मुझे कैद करने वाला तू कौन हैं?
मुझे कैद करने वाला तू कौन हैं?
1 min
161
रीति से तू जीत नहीं सकता
रिवाजों में दबाने वाला होता तू कौन है ?
दया दृष्टि जला दी सात वचनों की आग में.
अब हवस का भूखा भेड़िया
संस्कार देने वाला होता तू कौन है?
जीवनी छप चुकी किसी पंडित के घर
अब मुझें नियम कानून बताने वाला
होता तू कौन है?
जब तक कटघरे मौन है.
ज़हन में एक ही शब्द है
मुझे क़ैद करने वाला होता तू कौन है?
