मगरूर
मगरूर
1 min
13.8K
लोग कहते हैं कि,
हम मगरूर हो गए।
पर सच तो है कि,
हम मजबूर हो गये।
पा ली है मैंने,
एक छोटी सी नौकरी।
पर ना जाने अब,
कितनो से दूर हो गए।
जब आती है हमको,
वो बचपन की यादें।
जब किए थे हमने,
माँ बाप से ये वादे।
हम भी पहुंचेंगे,
किसी दिन मुकाम पे।
फक्र होगा आपको,
भी हमारे नाम पे।
दी थी दुआएं,
उन्होने उस पल।
बेटा तुम एक दिन,
होगा जरूर सफल।
उनकी नजरो मे हम,
सफल जरूर हो गए।
पर ना जाने अब,
कितनो से दूर हो गए।
फिर भी लोग कहते हैं,
कि हम मगरूर हो गए।
पर सच तो है कि,
हम मजबूर हो गए।
