मासूमियत
मासूमियत
1 min
7
बात - बात पर रोने दो न, मुझे इसी मासूमियत के साथ जिंदगी जीने दो न,,,,
फिर पापा का हाथ पकड़ कर चलने दो न, फिर मम्मी के गोद में सर रख सोने दो न,,, मुझे इसी मासूमियत के साथ जिंदगी जीने दो न,,,,,
कोयल के साथ कुहु- कुहू और बिल्ली के साथ - साथ म्याऊ - म्याऊ करने दो न,,,,,
मुझे इसी मासूमियत के साथ जिंदगी जीने दो न,,,,,
बिन बात के ही खुलकर खूब हंसने दो न, मुझे इसी मासूमियत के साथ जिंदगी जीने दो न,,,,,
बात - बात पर बिना बात के भी रूठ जाने दो न, इसी बात पर बिना बात के मना लो न,,,,,, मुझे इसी मासूमियत के साथ जिंदगी जीने दो न,,,,,
रचना कार
रोज़ी
