माँ
माँ
1 min
73
माँ के बिना यह दुनियां है नहीं ,
माँ से बढ़कर कोई रिश्ता है नहीं।
माँ की ममता है सबसे निराली,
जिसको मिले वो है भाग्यशाली।
माँ होती भगवान से भी बढ़कर,
भूल से ना करना इसका निरादर।
औलाद के लिये क्या नहीं करती,
अपने से पहले सबका पेट भरती।
बच्चों से जुदाई ये सह नहीं पाती,
मुश्किलों में भी माँ साथ निभाती।
ममता का मूल्य चुकाना मुश्किल,
माँ का बिछड़ना भुलाना मुश्किल।
मनदीप मिले ना जिसको माँ का प्यार,
उसको समझ नहीं पाता यह संसार।

