क्या इसी लायक हैं हम बेटियाँ
क्या इसी लायक हैं हम बेटियाँ
1 min
248
क्या इसी लायक हैं हम बेटियाँ
किसी के हवस का शिकार तो
अपमान सहने के लिए हैं बेटियाँ
मर्द की मर्दानगी का शिकार
बनने के लिए हैं बेटियाँ
दर्द सह के चुप रहने लिए हैं बेटियाँ
अपने मन के कपड़े पहने तो बाजारू
और दूसरों के मन का पहने तो
बहन जी बोलने के लिए हैं बेटियाँ
सच बोल तो बेशर्म
और चुप रहे तो घमंड
का सोच बनने के लिए हैं बेटियाँ
ससुराल में गालियाँ
और घर में बोझ के लायक हैं बेटियाँ
तो सुन लो भईया
तुम्हारी सोच है घटिया
ना होती अगर जन्म लड़कियों की
कहाँ से लाते वंश को चलाने
के लिए कठपुतली
किसको बोलते माँ, बहन और भाभी
बेटियों की इज़्ज़त करना सीख
वरना खुद की इज़्ज़त के लिए
मांगना भीख
