STORYMIRROR

Aarti Sahu

Others

3  

Aarti Sahu

Others

किस काम के हैं ?

किस काम के हैं ?

1 min
375

किस काम की हैं ये डिग्रीयाँ

जो शिक्षा दे पर शिक्षित

ना बनाए।


किस काम की है वो दौलत

जो सुकून के दो पल ना

ख़रीद सके।


किस काम के हैं वो बंगले 

जो घरों में जगह दे पर दिलों से

उतार दे।


किस काम के हैं सोशल

मीडिया के 500+ connections 

जो महज फ़ेक रिलेशनस है।


किस काम के हैं वो वायदे 

जो निभाए ना जा सके।


किस काम के हैं वो कायदे

जो इंसान से उसका अधिकार

छीन ले ।


किस काम की है वो कला

जो कलम से किताब पर ना

उतारी जाए। 


Rate this content
Log in