इतना आसान नहीं होता लड़का होना
इतना आसान नहीं होता लड़का होना
अकेले दो कंधों पर पूरे परिवार का बोझ उठाना
परिवार के खातिर परिवार से ही दूर रहना
इतना आसान होता है क्या एक लड़का होना ?
मुश्किलों में भी चेहरे पर शिकन ना आने देना
'तुम लड़के हो, रो नहीं सकते' समाज की इस बात पर अमल करना
इतना आसान होता है क्या एक लड़का होना ?
मां की बैचैनी, बहन की नादानी
पिता का अनुशासन और गर्लफ्रेंड के नखरे उठाना
इतना आसान होता है क्या एक लड़का होना ?
बच्चों के भविष्य के लिए अपना वर्तमान बलिदान करना
इतना आसान होता है क्या एक लड़का होना ?
लड़ाई होने पर - 'जल्दी से अपने पति के घर जा' कहकर
बहन की विदाई में फूटफूटकर रोना
इतना आसान होता है क्या एक लड़का होना ?
घर और जॉब के जिम्मेदारियों के बीच गर्लफ्रेंड के मूड स्विंग्स झेलना
इतना आसान होता है क्या एक लड़का होना ?
बीवी की बनाई हुई बेस्वाद रसोई को भी बिना नुक्स निकाले खा लेना
इतना आसान तो बिल्कुल नहीं होता, एक लड़का होना ।
