STORYMIRROR

Rashmi Choudhary

Others

3  

Rashmi Choudhary

Others

खजराना गणेश जी प्रार्थना

खजराना गणेश जी प्रार्थना

1 min
187

(मनहरण घनाक्षरी छंद में)     


हे गणेश गणपति खजराना अधिपति ,

भगवन हमें अब यूँ ना बिसराइये।


महादेव गौरी सुत कार्तिक अनुज तुम,

गजानन थोड़ी सी तो कृपा बरसाइये।


पीड़ा से सिसक रहा जन गण मन अब,

मेरे प्रिय देश में अमन कर जाइये।


भूलेंगे ना कभी हम तेरी ऐसी महिमा को,         

देवादेव देवव्रत दुख हर जाईये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन