STORYMIRROR

Rashmi Choudhary

Children Stories

4  

Rashmi Choudhary

Children Stories

माँ सरस्वती वंदना

माँ सरस्वती वंदना

1 min
264

हम बच्चे हैं नादान माता सरस्वती

सुनो विनती बारम्बार माता सरस्वती

हमें देना सच्चा ज्ञान माता सरस्वती


पढ़ना लिखना हमें सिखा दो,

सारे जगत का ज्ञान करा दो,

हर विद्या तुम हमें सिखा दो,

कभी आए ना अभिमान माता सरस्वती...


भेदभाव से दूर करा दो,

छोटे बड़े का भेद मिटा दो,

समता का हमें भाव जगा दो,

हम सबका करें सम्मान माता सरस्वती...


अन्धकार में राह दिखा दो

मन में ऐसी जोत जला दो

हमको भी इंसान बन दो

बने हम भी तुम सा महान माता सरस्वती...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन