STORYMIRROR

कौन करे?

कौन करे?

1 min
27.4K


अब कहो प्यार व्यार कौन करे
ज़िंदगी ख़ार ख़ार कौन करे

ग़लतियाँ बार बार कौन करे
अब तिरा एतबार कौन करे

जब हक़ीक़त न खुशगवार रही
बात भी खुशगवार कौन करे

वो गया याद में भला उसकी
आँख को आबशार कौन करे

तू नहीं फ़िर तिरे ख़यालों से
दिल भला बेकरार कौन करे

इंतहा ग़म की कुछ नहीं यारों
ग़म कहाँ तक शुमार कौन करे

मैं तिरे सब गुनह गिना दूँ क्या?
चल! तुझे शर्मसार कौन करे

उम्र भर चाह में कहो 'राजा'
उम्र भर इंतज़ार कौन करे


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन