STORYMIRROR

Kunwar Navneet Chandel

Others

2  

Kunwar Navneet Chandel

Others

जिन्दगी

जिन्दगी

1 min
133

जिन्दगी में परेशानी आती तो है, 

कठिन है मगर गुजर जाती तो है। 


जीने का हौसला चाहिए, 

जीवन की डगर सिखाती तो है। 


रातें बिछाती है अंधेरे की चादर, 

अमावस में भी तारें टिमटिमाते तो हैं।


जवानी के मद में मस्त हैं सभी, 

धुंधली ही सही बचपन की यादें आती तो है।


निराशा के अथाह अंधकार में, 

उम्मीद की किरण जगमगाती तो है।


बांध दिये बांध नदियों में हमने, 

सागर से मिलने वो जाती तो है।


दिलों ने बना ली हैं दूरियाँ, 

कभी-कभी याद सताती तो है।


आत्मनिर्भर है हम सभी, 

ममतामयी जननी की स्मृति रुलाती तो है।


पराजय से डरना नहीं दोस्तों, 

जीतने का मार्ग बतलाती तो है।


जिन्दगी में खुशी आती तो है, 

अच्छी है मगर गुजर जाती तो है। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन