STORYMIRROR

KAVY KUSUM SAHITYA

Others

3  

KAVY KUSUM SAHITYA

Others

जिंदगी के रंग और बसन्त

जिंदगी के रंग और बसन्त

1 min
264

नया वक्त है ,नयी सुबह का नव सूर्य है                 

बीत गई खट्टी मीठी अनुभूति वाकये यादों के अनुभव संग हैं !!           


नए जोश में ,नए उमंग से ,नवसुबह का आगाज़ करें

अरमानो का खुला आसमान हो विश्वास का अंदाज़ हो !!      


गली, गली खुशियां ,खुशबू खुशाहाली के चमन बहार का भारत महान हो !!         

उन्नति विकास बैभव का युवा ओज का उत्साह फौलाद हो।।


भारत माता की औलाद युवा भारत भूमि का गर्व अभिमान हो !!  

शक्ति की भक्ति ,नारी मर्यादा महत्व राष्ट्र समाज निर्माण हो अग्रणी बेटी वरदान हो !! 

     

जय जवान, जय किसान ,श्रम, कर्म ,सत्य जयते का सुबह शाम का सिद्धांत हो ।।        

मजबूत बुनियाद का गांव नगर जन गण मन वन्दे मातरम की पहचान हो !! 

             

हर सूर्योदय नव उत्साह की जाग्रति चेतना का नया सवेरा।।

नव उमंग की प्रेरणा नव वसन्त के अभिनन्दन जिम्मेदारी का एहसास करता !!        


ठिठुरन की ठंढ जकड़न की जंग से निजात है ।।           

चलो वसन्त जीवन राग बनाये शुभ मंगल का गान गाये दिलो में वसंत की वसुंधरा का प्यार जगाए!!                



Rate this content
Log in