इन्द्रधनुष सा बचपन
इन्द्रधनुष सा बचपन
1 min
11.8K
दूर गगन में मौसम न्यारा
इन्द्रधनुष निकला है प्यारा
रंग-बिरंगी छटा निराली
सतरंगी मोरों की आला।
आओ हिलमिल सारे आओ
सुन नन्हें, मुन्ने, प्यारे आओ
नभ की देखो रूप संलोना
रंग-बिरंगा जीवन पाओ।
ऊंच नीच की बेड़ी टूटे
राग-द्वेष सब पीछे छूटे
फूलों सा महके ये बचपन
प्रेम-प्यार की कोंपल फूटें।
