STORYMIRROR

Vinod Kashyap

Others

4  

Vinod Kashyap

Others

होली के रंग

होली के रंग

1 min
243

होली के रंग में रंग जाऊँ,

नाचूँ गाऊँ खुशी मनाऊँ।


  गर्मी की शुरुआत हुई है,

  रंगों की बरसात हुई है।

  प्यार बांटने का मौसम है,

  रंगों का अहसास दिलाऊँ।


 होली के रंग में रंग जाऊँ,

 - - - - - -- - - - - - -- ।


अपने पराए सभी मिलते हैं,

रंग फेंक कर सभी हंसते हैं।

उस को बुलाने का बहाना,

इस त्यौहार का लाभ उठाऊँ।


 होली के रंग में रंग जाऊँ-,

- - - - - - - - - - - - - ।


कई तरह से होली मनाते,

पाठ पूजा भजन हैं गाते।

लठमार भी होती होली,

गोपियों संग रास रचाऊं।


होली के रंग में रंग जाऊँ,

- - - - - - - -- - - - - ।


चेहरा नीला -पीला दिखता ,

लाल रंग तो खूब ही फबता।

रंग रंग के हैं करतब होते,

दौड़ लगाऊँ , डर भी जाऊँ।


होली के रंग में रंग जाऊँ,

- - - - - - - - - - - - - - ।

 रंगों का त्यौहार है आया,

उमंगें भी हजार ले आया।

'विनोद' दिल मचल२ जाता,

उस को अब मैं रोक न पाऊँ।


होली के रंग में रंग जाऊँ, 

नाचूँ, गाऊँ खुशी मनाऊँ।


 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन