STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Others

4  

Sudhir Srivastava

Others

होली का आनंद

होली का आनंद

1 min
241

आइए होली का हुड़दंग कर लें

रंगो की बात छोड़िए

आपस में एक दूजे के चेहरे पर

कीचड़ खूब मल दें ।

आपस में मिलकर गले

भाई चारा निभा लें,

मौका भी है दस्तूर भी है

भाईचारे की आड़ में 

पीठ पीछे छुरा भी भोंक दें।

नफरतों की बात मत कीजिए हुजूर,

बुरा मत मानिए थोड़ा दंगा करा दें,

दंगा फसाद तो बड़ी आम बात है

कुछ आगजनी, कुछ लूटपाट

कुछ को जिंदा भी जला दें।

होली है बुरा मत मानिए सरकार

होली की आड़ में थोड़ा बवाल भी कर लें।

होली है यार साल में एक बार आती है

भूलकर सारे गिले शिकवे

जी भरकर, आओ हुड़दंग मचा लें

थोड़ा ही सही यार अपने मन का तो कर लें,

थोड़ा अबीर गुलाल मलें आपके भी गालों पर

होली की मस्ती में थोड़ा पीकर

हम थोड़ा बहक भी सकते हैं जनाब

आइए गले मिलकर 

थोड़ा मनुहार भी कर लें,

होली में आओ हम सभी मिलकर 

खुशियों का खूबसूरत रंग भर लें

नाच गाकर साथ साथ सब

होली का खूब आनंद उठा लें। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन