STORYMIRROR

aabha Kapoor

Others

4  

aabha Kapoor

Others

हिन्दुस्तानी राखी

हिन्दुस्तानी राखी

1 min
217

राखी का त्योहार है आया,

सबके मन को इसने हर्षाया।

भाई ने रक्षा का वचन दोहराया,

बहन ने समृद्धि का आशीष बढ़ाया।


पर अकेले में यह प्रश्न है आया,

क्या रक्षा के कवच पर उन

बहनो का ही है अधिकार?

जिन्होंने जन्म से भाई को पाया। 


इस प्रश्न का उत्तर वक्त ने समझाया,

जिसे समझ कर मन प्रफुल्लित हो आया।

कि जब नारी खुद सक्षम बन जाएगी,

तब वो अपनी आत्मरक्षा में तनिक न देर लगाएगी 


और जीवन रक्षक तो हैं सरहद पर 

जिन्होंने रक्षा के प्रण सतत निभाये हैं।

धन्य हैं वो लाडली बहनो के भैया

जो भारत माता के जाये है.



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन