डॉक्टर अब्दुल कलाम
डॉक्टर अब्दुल कलाम
1 min
461
भारत देश की शान,
ना हिंदू है ,ना मुसलमान,
वह है मानवता की पहचान,
डॉक्टर अब्दुल कलाम है जिनका नाम।
अग्नि, पृथ्वी और आकाश के मिसाइल अभियान ,
का सफल प्रक्षेपण कर किया कमाल,
पोखरण परमाणु परीक्षण,
भी था बेमिसाल।
धर्म को विज्ञान से मिलाया,
युवा -शक्ति को सपने देखना सिखाया,
विफलताओं से लड़ना सिखाया,
निरंतर प्रयास से संघर्ष करना सिखाया,
स्वदेशी को अपनाया,
" जय -विज्ञान" का अलख जगाया,
तभी देश का "मिसाइल-मैन" कहलाया।
देश वासियों ने किया सम्मान,
' भारत- रत्न ' का ताज पहनाया।
हे युगपुरुष! तुम्हारा अलौकिक है जीवन- दर्शन,
तुमने विश्व पटल पर भारत का परचम लहराया।
भारत के राष्ट्रपति बन,
भारत को शिखर पर पहुंचाया।
इस 'ममता' का आप को शत-शत नमन,
आपने भारत देश का मान बढ़ाया।
