STORYMIRROR

Neerja Pandey

Children Stories

3  

Neerja Pandey

Children Stories

चूचू चूहा..!

चूचू चूहा..!

1 min
254

हठ कर बोला चूचू चूहा 

एक दिन अपनी मां से

मां , मैं भी पढूंगा 

मां मैं ..…भी पढूंगा....

एक दिन ऊंची नौकरी करूंगा

दिलवा दो मुझे दाखिला

अच्छे से एक स्कूल में

मां बोली कैसे दिलवांऊ बेटा?

अभी तो सारे स्कूल बंद है

है समय कोरोना का

लॉकडाउन का टेंशन है

बोला चूचू मां से

मां,मुझको एक लैपटॉप दिलवा दो

ऑन लाइन पढूंगा मैं तो

मेरा एडमिशन करवा दो।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन