STORYMIRROR

Raosaheb Jadhav

Others

5.0  

Raosaheb Jadhav

Others

चंद्र

चंद्र

1 min
2.5K


चंद्र स्वार्थी है

कमाल का ...


प्रतिशत ‘ब्रोकरेज’

बहुत महंगा है उसका...


सूरज से मिलनेवाले प्रकाश का हिस्सा

देता है पृथ्वी को

केवल सात प्रतिशत...


बाकी बचे ९३ प्रतिशत किरण गणना

नहीं पूछता

सूर्य भी उससे

कई युगों से...


मस्तक प्रेमियों का घुमाकर

चलता है व्यापार उसका...

यह आसमानी गणित

साध लिया है उसने....


और हम झिन्गते है

‘मुनलाईट’ के मंद प्रकाश में

करते उसके गुणगान

भर्ती अभियान के दौरान ...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Raosaheb Jadhav