बदरा छायी
बदरा छायी
1 min
199
कारी बदरा है छायी
लेवत बरखा रानी अंगड़ाई
चलत दीवानी पवन पुरवाई
कारी बदरा है छायी
आयी बहार फुहार आयी
तन मन नाचे ता था थई
कारी बदरा है छायी
मन करत है अपनी मनमानी
मनसंग डोलत डारी डारी
कारी बदरा है छायी
छायी अंधियारी कारी कारी
बदरा में बिजुरी बलखाई
कारी बदरा है छायी
