STORYMIRROR

अभी बाकी है

अभी बाकी है

1 min
28K


गीली मिट्टी सा हूँ,
अभी आकार लेना बाकी है,
मंजिल खोज ली है,
बस उड़ान पर जाना बाकी है।
थोड़ा सा चलूँगा,
शायद कहीं गिरूंगा,
पर फिर से खड़ा हो जाऊँगा,
अभी लम्बा सफर तय करना बाकी है।
लगातार चलूँगा,
बस चलता ही रहूँगा
क्योंकि ख्वाबों में डूब जाना अभी बाकी है।
भरोसा है जीतने की जिद जगेगी दिल में,
अभी हजारों पहाड़ चढ़ना बाकी है,
अभी तो जीना बाकी है।
बहुत कुछ जीतना बाकी है।
आज शुरूआत करता हूँ,
अभी अपने बेहतर में से बेहतर निकालना बाकी है।
अब ये जंग मेरी, खुद मुझसे है ,
अभी अपने आप से जीतना बाकी है।
यकीन है खुद पर मुझे
बस,
जिंदगी की बिसात में एक सही चाल चलना बाकी है।


Rate this content
Log in