STORYMIRROR

श्रुति श्रीवास्तव

Children Stories Inspirational

4  

श्रुति श्रीवास्तव

Children Stories Inspirational

आओ हाथ बढ़ाएं, एक पुस्तक और उठाएं

आओ हाथ बढ़ाएं, एक पुस्तक और उठाएं

1 min
369


आओ हाथ बढ़ाएं

एक पुस्तक और उठाएं

नंदन, चंपक, देवपुत्र, कोंपल की प्यारी दुनिया

कहीं गुम न हो जाए

डर लगता है

व्हाट्सएप, फेसबुक की गलियों में

किताबें खो न जाए

डर लगता है

आओ हाथ बढ़ाएं एक पुस्तक और उठाएं

बालहंस, नन्हे सम्राट, गुल्लक, चकमक की रंग- बिरंगी परियां

कहीं किस्से कहानियां ना हो जाए

डर लगता है

निक, सोनिक, पोगो, बिग-मैजिक, कार्टून नेटवर्क बच्चों की दुनिया हो न जाए

डर लगता है

आओ हाथ बढ़ाएं

एक पुस्तक और उठाएं

लोटपोट, चंदा-मामा, बालमन, बचपन की हंसती दुनिया

केवल पुस्तकालय की शोभा न बढ़ाएं

डर लगता है

लैपटॉप और मोबाइल ही

सारे रिश्ते नाते हो न जाए 

डर लगता है

आओ हाथ बढ़ाएं

एक पुस्तकऔर उठाएं 

बाल-वाटिका, बाल-मित्र, 

बाल-वाणी, हंस के बाल-प्रहरी बन जाएं

आओ हाथ बढ़ाएं

एक पुस्तक और उठाएं,

डर को दूर भगाए

ज्ञान को बढ़ाएं

एक पुस्तक और उठाएं

एक पुस्तक और उठाएं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन