STORYMIRROR

Anita Rathod

Others

4  

Anita Rathod

Others

आई बसंत बहार

आई बसंत बहार

1 min
439

आई देखो बसंत बहार 

आया फूलों पर निखार,

छाया मौसम पर खुमार

मनभावन बसंत बहार।।


खिली हैं सरसों की कलियां

भर आई गेहूं की बालियां,

छा गए हैं आमों पर मंजर

मनभावन बसंत बहार।।


तितलियों की झिलमिल,

सुन लो भंवरों की गुंजन,

कर लो स्वागत कि आया

मनभावन बसंत बहार।।


सूनी थी धरती ये जब,

आई माँ सरस्वती तब

वीणा के मधुर तान से,

छा गई सब ओर बहार।


आई देखो बसंत बहार,

मनभावन बसंत बहार।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन